RLP प्रवक्ता महीपाल महला पर हुआ क्रॉस केस, 1 दिन पहले ही हुआ था महला पर हमला

INC News
0

 सीकर, राजस्थान।





राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रवक्ता महिपाल महला पर हमला होने के मामले में अब नया मोड़ आया है। महीपाल महला ने जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया था, अब उन्हीं लोगो ने महीपालमहला पर क्रॉस केस दर्ज करवाया है। दरअसल मंगलवार रात को रालोपा प्रवक्ता महिपाल महला अपने गांव अलफसर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में फतेहपुर के ही कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने महिपाल महला को रोका और महला पर गोलियां भी चलाई, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।


इस घटना के बाद महिपाल महला ने मंगलवार सुबह फतेहपुर के सदर थाने में राकेश उर्फ खानुड़ा, मुकेश पचार, जितेंद्र बलारा, अमित सेन और सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। महला ने बताया कि राकेश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर जान से मारने की धमकी दी, उनकी गाड़ी से पर्स और कुछ डॉक्यूमेंट भी ले गए। इस मामले में महीपालमहला ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल ने भी इस मामले में सम्बंधित अधिकारियों से बात करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


अब बुधवार को महिपाल महला पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया। यह मुकदमा मुख्य आरोपी राकेश उर्फ खानुड़ा की पत्नी ने दर्ज करवाया है। अब इस मामले में महिपाल महला ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर एक मीटिंग भी बुलाई है, जिसमें इस पूरे मामले को लेकर रणनीति बनाई जाएगी, महिपाल महला ने इस घटना का आरोप अपने राजनीतिक विरोधियों पर लगाया है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default