जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सरकार अब राजस्थान की सरकारी भर्तियों में से बाहरी राज्यों का कोटा खत्म करने की तैयारी कर रही हैं, ताकि राजस्थान के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके, जिससे बेरोजगारी में कमी आ सके। इसके लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग को निर्देश भी दे दिए हैं।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस मामले को लेकर मीटिंग भी हुई है, उस मीटिंग में यह तय हुआ है कि पहले जिन राज्यों ने ऐसा किया, उनकी रिपोर्ट का अध्ययन किया जाए, उसके बाद उसी तर्ज पर यह निर्णय लिया जाए। वर्तमान में ऐसे 20 से 22 राज्य हो गए हैं, जहां पर बाहरी राज्यों के युवा आवेदन नहीं कर पाते हैं, हरियाणा में यह नियम सबसे पहले लागू हुआ है। पंजाब में हाल ही में कांग्रेस सरकार ने ही ऐसा किया है, अब राजस्थान में भी यह जल्द होने जा रहा है।

Tnxx for comment