मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सरकारी कर्मचारियों का कटेगा वेतन, कोरोना रोकथाम में लिया जाएगा काम

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, इसके बाद मंत्रिपरिषद की भी बैठक हुई। इन बैठकों में सीएम गहलोत ने कई बड़े फैंसले लिए, राजस्थान की नई पर्यटन नीति पर भी इस बैठक में मुहर लग गई। इसके अलावा अब मुख्यमंत्री, मंत्री और सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा, कटे हुए वेतन का उपयोग कोरोना रोकथाम के काम मे लिया जाएगा।


मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्य मंत्री के वेतन में से 7 दिन का वेतन काटा जाएगा, विधायकों के वेतन में से 1 दिन का वेतन काटा जाएगा, अखिल भारतीय और राज्य सेवा के कमर्चारियों का 2 दिन का वेतन काटा जाएगा, वही अन्य राज्य कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटा जाएगा। इस कटौती की शुरुआत सितंबर 2020 से की जाएगी, इस राशि का उपयोग कोरोना से प्रभावित लोगो को राहत देने के लिए किया जाएगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default