जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, भंवरी देवी हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को जोधपुर हाई कोर्ट ने जमानत दे दी हैं। आज जोधपुर हाई कोर्ट में महिपाल मदेरणा की जमानत को लेकर सुनवाई हुई, इस सुनवाई में जस्टिस दिनेश मेहता ने महिपाल मदेरणा का पक्ष सुना, महिपाल मदेरणा की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चौधरी ने पक्ष रखा, पूरे पक्ष को सुनने के बाद जस्टिस दिनेश मेहता पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को सशर्त जमानत दे दी।
जमानत के साथ ही महिपाल मदेरणा को माननी होगी ये शर्ते
हालांकि कोर्ट ने मदरेणा को जमानत तो दी, लेकिन इसके साथ ही उनको कोर्ट की शर्तों का पालन करना होगा, महिपाल मदेरणा को पुलिस गार्ड के साथ ही जयपुर जाने की इजाजत हैं। दरअसल महिपाल मदेरणा के कैंसर की पुष्टि हुई हैं, उसी के इलाज के लिए महिपाल मदेरणा ने जयपुर जाने के लिए जमानत याचिका डाली थी और याचिका को पहले एसी एसटी कोर्ट ने खारिज कर दिया, लेकिन आज हाई कोर्ट ने इस मान लिया।

Tnxx for comment