अजमेर, राजस्थान।
हाल ही में नियुक्त किए गए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन एक बार फिर राजस्थान आए हैं, दरअसल पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के बाद 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था, उसी के चलते अजय माकन ने राजस्थान में चल रहे दौरे को बीच मे ही बन्द कर दिया था, अब जब राजकीय शोक खत्म हो गया हैं, तो मंगलवार शाम को अजय माकन वापस जयपुर आ गए हैं। अजय माकन आज बुधवार को अजमेर दौरे पर रहेंगें, अजमेर में अजय माकन अजमेर सम्भाग के सभी नेताओं से वन टू वन संवाद करेंगें।
अजमेर शहर, अजमेर देहात, भीलवाड़ा, टोंक और नागौर जिले के नेताओं से संवाद करेंगें माकन
आज 11 बजे अजमेर की मेरवाड़ा होटल में अजय माकन नेताओं से फीडबैक लेना शुरू करेंगें, इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी माकन के साथ रहेंगें। सबसे पहले अजमेर शहर की बैठक होगी, उसके बाद 12 बजे अजमेर देहात, 12:45 पर भीलवाड़ा जिले की, दोपहर 3 बजे नागौर जिले की बैठक, 4 बजे टोंक जिले की बैठक होगी। इन बैठकों के दौरान माकन विधायक, पूर्व सांसद, राज्यसभा सांसद, पूर्व राज्यसभा सांसद, जिला और निकाय प्रमुख, बीते चुनाव में हारे हुए विधायक और सांसद, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी।

Tnxx for comment