जयपुर, राजस्थान।
कल सोमवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन था। पायलट के 43 वें जन्मदिन पर राजस्थान के सभी 33 जिलों में रक्तदान शिविर लगाए गए। समर्थकों ने पायलट को 43000 यूनिट रक्त दान करके पायलट को एक बड़ा तोहफा दिया हैं। राजस्थान में पहली बार इतना बड़ा कीर्तिमान बनाया गया हैं, जो अब पायलट के नाम हुआ है। पायलट के जन्मदिन पर कुल 43000 यूनिट का ही टारगेट रखा गया था। पीसीसी के पूर्व महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि सभी जिलों से आए आंकड़ो के बाद 43 हजार का आंकड़ा भी पार हो जाएगा।
पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते हुए कहा, "मैं रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देता हूं। मुझे खुशी है कि सभी ने अच्छे काम के लिए उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह कोरोना के दौरान सामाजिक कार्य है। इससे बेहतर उपहार नहीं हो सकता।

Tnxx for comment