जयपुर, राजस्थान।
पिछले साल 5 सितंबर की रात को पपला गुर्जर अलवर जिले की बहरोड़ पुलिस थाने की जेल से फरार हुआ था, आज 1 साल बाद भी राजस्थान पुलिस, एसओजी, एटीएस पपला गुर्जर को ढूंढ रही हैं, लेकिन अभी तक पपला गुर्जर को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पिछली साल 5 सितंबर को ही पपला गुर्जर को बहरोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसी दिन पपला गुर्जर के 15-20 साथी थाने में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करके जेल को तोड़कर पपला गुर्जर को थाने से भगा कर ले गए। इस समय पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हुए थे कि आखिर कैसे एक अपराधी को जेल से भगा कर ले गए।
पपला गुर्जर हरियाणा का मोस्ट वांटेड हैं, पपला गुर्जर पर हरियाणा पुलिस ने पहले से 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। पपला गुर्जर हरियाणा के महेंद्रगढ़ के खेरोली गांव का रहने वाला है। अपने गुरू की हत्या का बदला लेने के लिए पपला गुर्जर ने अपराध की दुनियां में कदम रखा था, उसके बाद पपला गुर्जर ने कई अपराध किए।

Tnxx for comment