जयपुर, राजस्थान
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश जारी किया था कि अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रमोट नहीं किया जाएगा, उनकी परीक्षा करवाई जाए। अब उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाने को लेकर आदेश जारी कर दिया। इसी महीने सितंबर के तीसरे सफ्ताह में फाइनल ईयर की परीक्षा करवाई जाएगी। आने वाले 2-3 दिनों में शिक्षा विभाग अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल भी जारी कर देगा।
कोरोना को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षाएं करवाई जाएगी, लगभग 160 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी, कोरोना के कारण 20 नए परीक्षा केंद्र भी बनाये गए हैं। लगभग 1.5 लाख विद्यार्थियों की अंतिम परीक्षा होनी है।

Tnxx for comment