बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की नई टीम की घोषणा, वसुंधरा राजे को फिर बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा की। नई टीम में कुछ पुराने नामों को बरकरार रखते हुए नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। नई टीम में आठ महासचिवों की सूची में भूपेंद्र यादव, अरूण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को बरकरार रखते हुए पांच नए चेहरों को भी जगह दी गई है। राम माधव, पी मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदरेश्वरी, सी टी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया नए महासचिव होंगे।

वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो राज्यवर्धन राठौड़ को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को फिर से वही पद दिया हैं, वसुंधरा राजे बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थी, इस बार नई टीम में भी वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया हैं, वही जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया हैं। वही बी एल संतोष को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया हैं।
 


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default