जयपुर, राजस्थान।
एक ओर राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा हैं, वही दूसरी ओर आज राजस्थान में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। आज राजस्थान की 947 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद का चुनाव किया जाएगा। आज 1003 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होना था, लेकिन कई पंचायतों में उमीदवार का चयन निर्दलीय ही हो चुका हैं, वही कुछ पंचायतों में चुनाव पर रोक भी लग गई हैं, डूंगरपुर और उदयपुर में उपद्रव के कारण यहां की कई पंचायतों में चुनाव रद्द हो गए हैं। वही 13 पंचायतों में सरपंच पद ला चयन निर्दलीय हुआ है।
आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 30 मिनट तक मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, इस दौरान कोरोना की गाइडलाइंस का भी ध्यान रखा जाएगा। यह प्रथम चरण के चुनाव हैं, इसके अलावा अभी 3 चरण बाकी हैं। दूसरा चरण 3 अक्टूबर को।होगा, वही तीसरे चरण के मतदान 6 अक्टूबर को।होंगें तो चौथे चरण के चुनाव 10 अक्टूबर को होंगें।

Tnxx for comment