दिल्ली।
आज राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच कृषि से जुड़े हुए विधेयक पारित हो गए, सभापति ने यह बिल ध्वनि मत से पारित किए। विपक्षी सांसदों ने इस दौरान काफी हंगामा किया और हंगामें के साथ ही सांसद वेल तक पहुंच गए और इस बिल का कड़ा विरोध किया, लेकिन आखिरकार यह बिल राज्यसभा में पास हो गए। एक ओर भाजपा इन बिलो को कृषि सुधार में काफी उपयोगी बता रहे हैं, तो दूसरी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इन बिलो का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बाहुबली मोदी सरकार ने जबरन किसान बिल को पास कराया है। इससे ज्यादा काला दिन कुछ हो नहीं सकता। देश का किसान मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।"

Tnxx for comment