जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार ने देर रात कोरोना महामारी को लेकर एक बड़ा फैंसला लिया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात एक बड़ा आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 11 जिलों में धारा 144 लागु कर दी। इस आदेश के तहत 5 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर 31 अक्टूबर तक रोक लगाई गई हैं। राज्य स्तर और उसके बाद हर जिला स्तर पर वॉर रूम स्थापित किए गए है। राजस्थान में अब तक 1 लाख 13 हजार कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं।
इन जिलों में लगाई गई धारा 144
प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले जिलों में धारा 144 लगाई गई हैं। प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिले में धारा 144 के आदेश जारी किए गए हैं। इन जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया हैं, तो सोशल डिस्टेंस भी रखनी होगी। 21 सितंबर से एक हेल्पलाइन नंबर 181 भी शुरू किया गया हैं।

Tnxx for comment