भोपालगढ़, जोधपुर।
जोधपुर जिले के भोपालगढ़ में एक धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। भोपालगढ़ उपखंड के सुरपुरा खुर्द गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव में बने वीर तेजाजी के चबूतरे से तेजाजी की मूर्ति उखाड़ कर पास ही बनी नाड़ी में फेंक दिया, चबूतरे पर वीर तेजाजी की ध्वजा भी लगी हुई थी, असामाजिक तत्वों ने उस ध्वजा को भी उखाड़ कर नाड़ी में फेंक दिया। घटना के बाद गांव के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। ठीक यही घटना 2 साल पहले इसी गांव में हुई थी।
गांव के जाट समाज के युवाओ ने इस मामले में भोपालगढ़ थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया था, लेकिन आज घटना को एक सफ्ताह होने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मुकदमा दर्ज करवाने वाले लोगों ने समाज विशेष के लोगों पर नामजद मुकदमा भी दर्ज करवाया। मुकदमे में भवानी सिंह, हनुमान सिंह और नारायण सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है, लेकिन फिर भी पुलिस थाना भोपालगढ़ ने कोई कार्यवाही नहीं की, पुलिस के इस रवैये के कारण समाज के लोगों में काफी रोष पैदा हो गया। समाज के लोगों ने पुलिस को आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Tnxx for comment