लाडनूं विधायक मुकेश भाकर खुद को अभी भी बता रहे यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, लेकिन पदभार गणेश घोघरा ने ग्रहण किया

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





हाल ही में डूंगरपुर से विधायक गणेश घोघरा ने यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है, लेकिन इस पद से हटाए गए लाडनूं विधायक मुकेश भाकर अब भी अपने आप को यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बता रहे है। मुकेश भाकर ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर भी यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष लिख रखा है, दूसरी ओर डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भी ट्विटर पर यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष लिख रखा है। हालांकि गणेश घोघरा को कांग्रेस में इस पद पर मनोनीत किया था, जिसके बाद गणेश घोघरा ने पदभार ग्रहण किया था।


मुकेश भाकर ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, जिसमें खुद को बता रहे यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष


30 अगस्त को लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा, जिसमें विधायक मुकेश भाकर ने बिजली बिलों में जोड़े गए सर चार्ज को वापस लेने की मांग की गई है, इसके अलावा किसानों को बिजली बिलों में राहत देने की मांग की। इस पत्र में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुकेश भाकर ने इस पत्र में अपने आप को यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और लाडनूं से विधायक बताया है। उनके

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default