जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। हालांकि मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश में सभी जगह बारिश की रफ्तार कुछ धीमी रही लेकिन दिन भर बूंदाबांदी या हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बुधवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में अलवर, बूंदी, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक के साथ पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में भारी बरसात की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक और बारिश हो सकती है। चार सितंबर तक प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है। 4 सितम्बर के बाद बारिश में कमी आएगी।
2 सितंबर: पूर्वी राजस्थान में अलवर, बूंदी, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक के साथ पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में भारी बरसात का यलो अलर्ट।
3 सितंबर : पूर्वी राजस्थान में अजमेर, बूंदी, सवाई माधोपुर, टोंक के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर में भारी बरसात का यलो अलर्ट।
4 सितंबर : पूर्वी राजस्थान में अजमेर, दौसा, जयपुर, सीकर, सिरोही, टोंक के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में कहीं कहीं भारी बरसात का यलो अलर्ट।
5 सितंबर: मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी।

Tnxx for comment