राजस्थान के नेताओ पर कोरोना का कहर, अब तक 11 विधायक और 6 सांसद हुए पॉजिटिव

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, प्रदेश में लगभग 85 हजार कोरोना मरीज मिल चुके है, इनमें से 1070 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब कोरोना ने राजस्थान के जनप्रतिनिधियों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। राजस्थान के कई नेता कोरोना से पॉजिटिव हो चुके है। अगर हम सत्ता में बैठे नेताओ की बात करे तो राजस्थान प्रदेश के 11 विधायक और 6 लोकसभा सांसद कोरोना पॉजिटिव निकल चुके है, इन 6 सांसदों में 3 केंद्रीय मंत्री भी शामिल है। राजस्थान के 25 सांसदों में सिर्फ 3 केंद्रीय मंत्री है और तीनों ही पॉजिटिव हो चुके है।



अगर हम राजस्थान के विधायकों की बात करें तो 11 विधायक कोरोना संक्रमित हुए हैं, इनमें 5 कांग्रेस के है और 6 भाजपा के है। कांग्रेस के 5 विधायकों में 1 राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी है, इसके अलावा 2 पूर्व मंत्री रमेश मीणा और विश्वेन्द्र सिंह शामिल हैं। वही भाजपा की बात करें तो आज उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी कोरोना पोजिटिव हो गए हैं। सांसदो में हनुमान बेनीवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल पॉजिटिव पाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default