नोखा, बीकानेर।
बीकानेर जिले के नोखा उपखंड से एक बड़ी खबर आ रही है, यहाँ एक दलित युवक को हाथ-पैर बांधकर बेहरमी से पीटा गया है और युवक के बाल भी काट दिए गए है, मारपीट करने वालों ने दलित युवक पर आरोप लगाया है कि उसने नाबालिग से छेड़छाड़ की है। मार पीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वीडियो में एक महिला हाथ-पैर बंधे हुए युवक को बेहरमी से मार रही है और युवक माफी मांगते हुए चिल्ला रहा है। वही पास में खड़े लोग वीडियो बना रहे है।
वीडियो वायरल होने के बाद नोखा पुलिस भी हरकत में आई है, अब इस घटना को लेकर नोखा पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है और जांच भी शुरू कर दी है। यह घटना नोखा थाने के चरकड़ा गांव की है। युवक का नाम धनराज नायक बताया जा रहा है, यह घटना 16 अगस्त की है। मारपीट करने वाले भी दलित समाज से ही है। घटना के दिन पुलिस पीड़ित युवक को थाने ले गई और थाने में बंद रखा, लेकिन अब वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई है।

Tnxx for comment