जयपुर, राजस्थान।
आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करने वाले है। आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती भी है, इस मौके पर सीएम गहलोत राजस्थान के लिए इस बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रहे है। इस योजना के तहत 8 रुपये में खाना दिया जाएगा, ताकि राजस्थान में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो सके। आज 11 बजे सीएम गहलोत वीसी के माध्यम से इसकी लॉन्चिंग करेंगें।
इस योजना के लॉन्चिंग में सीएम गहलोत के साथ नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल भी मौजूद रहेंगे। 8 रुपये में जनता को 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, आचार और 250 ग्राम चपाती मिलेगी। जल्द ही यह योजना राजस्थान के छोटे-छोटे शहरों में भी शुरू हो जाएगी।

Tnxx for comment