कल शुरू होगी राजस्थान विधानसभा, लेकिन एक दिन बाद ही यह सत्र हो जाएगा खत्म

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान विधानसभा का पांचवा सत्र कल फिर 11 बजे शुरू होगा, इस सत्र का संचालन एक दिन पहले भी हो चुका है म 14 अगस्त को यह सत्र शुरू हुआ था, उस दिन गहलोत सरकार ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पारित किया था। 14 अगस्त को विधानसभा सत्र को स्थगित कर दिया गया था, जो कल 21 अगस्त को फिर से शुरू होगा। कल कोरोना की समीक्षा विधानसभा में की जाएगी, इसके अलावा गहलोत सरकार कई नए बिल भी विधानसभा के पटल पर रखेगी।


प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते ही इस विधानसभा सत्र को कल ही खत्म किया जाएगा। आज विधानसभा की सलाहकार समिति ने यह निर्णय लिया कि कोरोना के कारण इस सत्र को यही खत्म किया जाए और जिन विधायकों में कोरोना के लक्षण है, वो इस सत्र में हिस्सा नहीं ले। इस समिति में गहलोत सरकार के भी सदस्य शामिल थे तो नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी शामिल हुए थे। सभी की सहमति के बाद इस सत्र को यही खत्म करने का निर्णय हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default