वसुंधरा राजे और केंद्रीय नेतृत्व में बड़ा टकराव, बीजेपी RLP पार्टी को भी कर सकती है बाहर

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी संकट में कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है, तो वही अब बीजेपी भी इस सियासी संकट से जूझ रही है, बीजेपी में अपने विधायकों को गुजरात भी भेजा, तो बीजेपी उपाध्यक्ष और राजस्थान की 2 बार मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे दिल्ली में मौजूद है। वसुंधरा राजे और बीजेपी वे केंद्रीय नेतृत्व के बीच का टकराव किसी से छुपा हुआ नहीं है, कई सालों से वसुंधरा राजे और बीजेपी नेतृत्व में टकराव की स्थिति बनी है और हर बार वसुंधरा केंद्रीय नेतृत्व से अपनी बात मनवाकर ही रहती है।


राजस्थान में अगर कांग्रेस सरकार गिर जाती तो बीजेपी सरकार बना सकती है, इसी मामले को लेकर वसुंधरा राजे ने हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं से बात चीत की है। वसुंधरा राजे ने आलाकमान को साफ साफ चेता दिया कि राजस्थान में उनको तवज्जो दिए बिना कई काम हो रहे है और आगे भी ऐसा हुआ तो बीजेपी को बड़े नुकसान की तैयारी कर लेनी चाहिए। वसुंधरा राजे ने साफ शब्दों में आलाकमान को चेताया है।


हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP को भी बाहर करने की मांग


वसुंधरा राजे ने RLP पार्टी से गठबंधन खत्म करने की भी मांग की है, वसुंधरा ने साफ चेता दिया कि हनुमान बेनीवाल के द्वारा राजस्थान में उनकी इमेज खराब करवाई जा रही है, अगर गठबंधन खत्म नहीं हुआ तो बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है कि अब आलाकमान जल्द फैंसला लेकर हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP से गठबंधन खत्म कर सकती है, क्योंकि बीजेपी राजस्थान में सरकार बनाने की कोशिश में है, इसके लिए बीजेपी को वसुंधरा राजे की बाते माननी ही होगी, क्योंकि वसुंधरा राजे के पास भी काफी विधायकों का समर्थन है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default