11 अगस्त को होगी BJP विधायक दल की बैठक, उसके बाद होगी बाड़ेबंदी शुरू

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान में एक महीने से चल रहे सियासी ड्रामे में हर पल नए अपडेट जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक 11 अगस्त को होगी, यह बैठक जयपुर में ही होगी, इस बैठक में गुजरात गए हुए विधायक भी शामिल होंगें, वहीं हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP के भी 3 विधायक इस बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इसी दिन 11 अगस्त से बीजेपी अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर देगी, जो विधानसभा सत्र तक चल सकती है।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर आरोप लगाए है कि राजस्थान सरकार ओछी राजनीति पर उतर आई है, कांग्रेस सरकार हमारे विधायकों पर दबाव बना रही है, जिसके कारण हमें विधायकों को गुजरात शिफ्ट करना पड़ा है। आज जयपुर में बीजेपी के बड़े नेताओं की लंबी मन्त्रणा चली, इस बैठक में सतीश पूनियां, गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़ सहित बड़े नेता मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default