जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के सियासी संकट के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात होने जा रही है। यह मुलाकात आज दिल्ली में कभी भी हो सकती है। दिल्ली में आज पायलट गुट के सभी विधायकों के साथ राहुल गांधी करेंगें मुलाकात, इस मुलाकात के क्या मायने निकल कर सामने आते है, यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शुरू ही पायलट के पक्ष में बताए जा रहे है। यह मुलाकात किसी गुप्त स्थान पर बताई जा रही है। पायलट को आलाकमान ने निर्देश देकर कहा है कि वो अपने साथ सभी विधायकों को लेकर आए। दरअसल राजस्थान में पिछले एक महीने से लगातार सियासी संकट बना हुआ है। सचिन पायलट 22 विधायकों के साथ एक महीने से गायब है, तब से राजस्थान में सियासी संकट बना हुआ है, दूसरी सीएम गहलोत अपने विधायकों के साथ जैसलमेर में बाड़ेबंदी में है।

Tnxx for comment