पूरी दुनियां में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, इसी तरह राजस्थान प्रदेश में लगातार मरीज बढ़ रहे है। आज RLP महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्पर्धा चौधरी ने ट्वीट करके जानकारी साझा की, उन्होंने बताया कि 7 दिन पहले जब कोरोना जांच कराई तो नेगेटिव आई और आज दुबारा जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर RLP के मुखिया हनुमान बेनीवाल भी पिछले 1 सफ्ताह से कोरोना का इलाज करवा रहे है।
स्पर्धा चौधरी ने हनुमान बेनीवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद ही अपनी जांच कराई थी, हो सकता है स्पर्धा चौधरी भी हनुमान बेनीवाल से ही संक्रमित हुई हो। फिलहाल स्पर्धा चौधरी ने अपील की है कि पिछले 10 दिनों में मिले लोगों को अपनी जांच करवानी चाहिए। स्पर्धा चौधरी आज अस्पताल में भर्ती हो गई, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Tnxx for comment