राम मंदिर: आखिर प्रियंका गांधी भी बोली 'जय सियाराम', जाने राम मंदिर को लेकर क्या कहा प्रियंका ने

INC News
0
लखनऊ, उत्तरप्रदेश।



बुधवार 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। पूरे देश में हिन्दू धर्म के लोग इस भूमि पूजन को लेकर काफी उत्सुक है। इसी भूमि पूजन से ठीक 1 दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भगवान राम को याद किया है। प्रियंका गांधी ने एक प्रेस नोट जारी करके राम मंदिर पर कांग्रेस का एक बड़ा स्टैंड दिया है। प्रियंका गांधी ने अपने प्रेस नोट में कहा कि भगवान राम सबके है। इसके अलावा इस प्रेस नोट के अंत में प्रियंका ने 'जय सीयाराम' भी लिखा।


प्रियंका गांधी ने अपने प्रेस नोट में लिखा कि दुनिया और भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति में रामायण की गहरी और अमिट छाप है। भगवान राम, माता सीता और रामायण की गाथा हजारों वर्षों से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाशपुंज की तरह आलोकित है।


कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि युग-युगांतर से भगवान राम का चरित्र भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने का सूत्र रहा है। उन्होंने भगवान राम को सामाजिक परिपाटी से जोड़ते हुए कहा है कि राम सबरी के भी हैं, सुग्रीव के भी। राम वाल्मीकि के हैं और भास के भी। राम कंबन के हैं और एषुत्तच्छन के भी, राम कबीर के हैं, तुलसीदास के हैं, रैदास के हैं। सबके दाता राम हैं, गांधी के रघुपति राघव राजा राम सबको सम्मति देने वाले हैं, वारिस अली शाह कहते हैं जो रब है वही राम है, उन्होंने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त और महाप्राण निराला की कालजयी पंक्तियों का भी उल्लेख अपने बयान में किया है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default