बिना मंत्रियों के ही विभागों की समीक्षा कर रहे है सीएम गहलोत, पायलट गुट के पास थे 3 विभाग

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान में चल रहा सियासी संकट अभी भी जारी है, लेकिन इस संकट के बीच भी सीएम गहलोत लगातार राज कार्य कर रहे है, वो हर दिन विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे है, तो अधिकारियों के साथ वीसी भी कर रहे है और कई नए फैंसले भी सीएम गहलोत ने लिए है। एक दिन में सीएम अशोक गहलोत राजनीति भी करते है, तो राज कार्य भी करते है। हाल ही में सीएम गहलोत हर दिन अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे है।

बिना मंत्रियों के ही विभागों की समीक्षा

दरअसल इस सियासी संकट के कारण सीएम गहलोत ने अपने 3 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया, इनमें सचिन पायलट, विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा शामिल है। मंत्रियों के बिना ही सीएम अशोक गहलोत इनके विभागों की समीक्षा कर रहे है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कल खाद्य आपूर्ति और पर्यटन विभाग की समीक्षा की है, इन दोनों विभागों के प्रधान सचिव इन समीक्षा मीटिंगों में शामिल हुए थे, गहलोत राजस्थान में नई पर्यटन नीति लाने के मूड में भी है। आज सीएम गहलोत पंचायत राज विभाग की भी समीक्षा बैठक करने जा रहे है। दरअसल सीएम गहलोत एक संदेश देना चाहते है कि बिना मंत्रियों के भी विभागों के काम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default