Breaking न्यूज़: परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास हुए कोरोना पॉजिटिव

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच एक बड़ी खबर आ रही है, आज राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है। प्रताप सिंह खाचरियावास ने अभी अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि शुरुआती लक्षणों के बाद जांच करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, उन्होंने पिछले 10 दिनों में मिले लोगों से भी कोरोना जांच करवाने की अपील भी की है।


प्रताप सिंह खाचरियावास ने अब खुद को आइसोलेटेड कर दिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि हाल ही में 2 दिन पहले 28 अगस्त को जयपुर में NEET परीक्षा को लेकर कांग्रेस के आंदोलन में प्रताप सिंह ने भाग लिया था और इसी कार्यक्रम में सचिन पायलट और अन्य नेताओं ने भी भाग लिया था। आज से राजस्थान में प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी आ गए है, ऐसे में क्या पायलट और अन्य नेता खुद को आइसोलेट करेंगें या नहीं?

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default