जोधपुर में किसान पुखराज की मौत का मामला, पूर्व विधायक भेराराम सियोल बैठे धरने पर

INC News
0

 जोधपुर, राजस्थान।





राजस्थान के जोधपुर जिले में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत का मामला काफी गरमा गया है। मृतक किसान पुखराज का अभी तक पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ  है, अभी पुखराज का शव जोधपुर के एमबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है और इसी अस्पताल के बाहर ओसियां से पूर्व विधायक भेराराम सियोल ने धरना दिया है।


पूर्व विधायक भेराराम सियोल के साथ काफी संख्या में किसान भी बैठे है। धरना दे रहे लोगों की मांग है कि पुखराज की कोरोना जांच जोधपुर के एम्स अस्पताल से करवाई जाए। लोगों का कहना है कि पुखराज की कोरोना जांच गलत है, इसकी दुबारा से जांच होनी चाहिए। दरअसल मृतक किसान की कोरोना जांच पॉजीटिव पाई गई है। इसके अलावा धरना दे रहे लोगों की मांग है कि किसान परिवार को मुवावजा दिया जाए और एक नॉकरी भी दी जाए।


हम आपको बता दे कि कल रात किसान छात्र नेता पुखराज डोगियाल की तबियत बिगड़ दी, वहां से पुखराज को एमबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक से किसान की मौत होने की पुष्टि हुई, उसके बाद पुखराज की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जोधपुर में चल रहे किसानों के महापड़ाव में किसान पुखराज भी शामिल था।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default