जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में एक महीने से चल रहा सियासी संकट आज खत्म हो गया, आखिरकार सचिन पायलट वापस गहलोत सरकार को समर्थन देने के लिए राजी हो गए, अब राजस्थान में गहलोत सरकार का संकट खत्म हो चुका है। आज दिल्ली में सचिन पायलट की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई, जिसके बाद सचिन पायलट अपने सभी विधायकों के साथ वापस जयपुर आने को राजी हो गए है। हालांकि पायलट की किन शर्तो को कांग्रेस आलाकमान ने माना? इस पर भी कुछ खुलासा नहीं हुआ, हां पायलट की शिकायतें सुनी गई है और उनकी जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
पायलट के यू टर्न के बाद बीजेपी के हाथ लगी निराशा
पिछले 2-3 महीनों से सचिन पायलट और बीजेपी में काफी नजदीकियां बढ़ गई थी, पायलट कांग्रेस से काफी नाराज थे और बीजेपी को समर्थन देने की भी बात सामने आई थी, वही बीजेपी में राजस्थान में सरकार बनाने का सपना देखा था, लेकिन ऐन अचानक से पायलट के यू टर्न के बाद बीजेपी के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है, क्योंकि पायलट एकाएक वापस जयपुर आने को राजी हो गए, पायलट ने बीजेपी को बिना बताए कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की और पायलट राजी हो गए।
पायलट के इस यू टर्न के बाद बीजेपी और पायलट के बीच एक बड़ी दरार बन गई है, जिसके कारण अब आने वाले वक्त में भी बीजेपी पायलट पर जल्दी से विश्वास नहीं करेगी, इसका फायदा कांग्रेस को होगा।

Tnxx for comment