जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान से एक बड़ी खबर इस वक्त आ रही है। हाल ही में राजस्थान संकट के बाद नव नियुक्त किये गए कांग्रेस प्रभारी अजय माकन गुरुवार यानी कल से राजस्थान दौरे पर रहेंगे, प्रभारी बनने के बाद अजय माकन का यह पहला दौरा होगा। कल जयपुर में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगें अजय माकन, उसके बाद संभागवार अजय माकन राजस्थान में दौरे करेंगें और संभागवार नेताओं से मुलाकात करके राजस्थान के राजनीतिक हालातो की चर्चा भी करेंगें।
जयपुर के बाद अजय माकन अजमेर, कोटा सम्भाग का दौरा करेंगें, हर सम्भाग में एक दिन के लिए अजय माकन दौरा करके वहां के नेताओं से मुलाकात करेंगें। प्रभारी बनने के बाद पहली नर अजय माकन राजस्थान आ रहे है, इसलिए कांग्रेस उनका स्वागत भी उसी अंदाज में करेगी। अजय माकन के साथ इस पूरे दौरे पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगें।

Tnxx for comment