भाजपा का गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम, सतीश पूनियां ने की शुरुआत

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान भाजपा आज से राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ एक हल्ला बोल कार्यक्रम शुरू करने जा रही है, इस कार्यक्रम की शुरुआत अभी 9.30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने की। राजस्थान सरकार के द्वारा बढ़ाये गए बिजली बिलों को लेकर राजस्थान की जनता में रोष व्याप्त है और इसी को मुख्य मुद्दे में शामिल कर भाजपा राजस्थान सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। हर जिले, हर ब्लॉक स्तर पर भाजपा फेसबुक के माध्यम से यह ऑनलाइन कार्यक्रम चलाएगी।


बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां का कहना है कि राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी के तहत 1040 करोड़ का भार किसानों और आम लोगों पर डाल दिया है, इस भार को बिजली बिलों में जोड़ दिया, जिसके बाद हर उपभोक्ता को 500 से 1000 का भार उठाना पड़ेगा। इसके अलावा सतीश पूनियां ने बेरोजगारी, किसान कर्ज मुक्ति जैसी घोषणाओं को लेकर भी गहलोत सरकार पर हमला बोला है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default