जयपुर, राजस्थान।
लगभग 1 साल से गायब सी रहने वाली राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे अचानक से आजकल काफी सक्रिय हो गई, दरअसल राजस्थान की गहलोत सरकार पर आए गहरे संकट के बाद वसुंधरा राजे सक्रिय हुई है। जब गहलोत सरकार के गिरने की खबरे आने लगी, तो वसुंधरा राजे ने धौलपुर से दिल्ली दौरा किया और केंद्रीय नेताओ से मुलाकात की, उसके बाद वसुंधरा राजे ने जयपुर कूच किया और लगातार 10 दिनों से वसुंधरा राजे राजस्थान के भाजपा नेताओं से मुलाकात कर रही है। तब से राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा है कि मेडम वसुंधरा राजे फिर से सक्रिय हो गई है।
वसुंधरा राजे अचानक से गई भाजपा कार्यालय
मंगलवार शाम को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अचानक से भाजपा कार्यालय पहुंच गई, वसुंधरा राजे के काफी महीनो बाद कार्यालय आने के बाद फिर चर्चाओं का माहौल गर्म हुआ। वसुंधरा राजे ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, संगठन मंत्री वी सतीश और भाजपा नेता चंद्रशेखर से मुलाकात करके मन्त्रणा की। लगभग 1 घण्टे तक वसुंधरा राजे ने राजस्थान प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालातो को लेकर चर्चा की।वर्तमान में भाजपा में संगठन में नई कार्यकारिणी का गठन भी हो रहा है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि वसुंधरा राजे ने संगठन को लेकर भी अपना पक्ष रखा होगा।

Tnxx for comment