घनश्याम तिवाड़ी जा सकते है वापस भाजपा में, भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के सम्पर्क में तिवाड़ी

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान के एक समय कदावर नेता के रूप में जाने वाले घनश्याम तिवाड़ी काफी दिनों से शांत नजर आ रहे है, दरअसल पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले घनश्याम तिवाड़ी कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन कांग्रेस में तिवाड़ी को कोई सम्मान नहीं मिला, काफी महीनों से घनश्याम तिवाड़ी नजर ही नहीं आ रहे है। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पिछले काफी दिनों से घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में है, जल्द ही तिवाड़ी फिर से भाजपा में शामिल हो सकते है।


वसुंधरा राजे से तकरार होने पर छोड़ी थी भाजपा


घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के सबसे पुराने नेता है, यहाँ तक कि राजस्थान में बीजेपी को खड़ा करने में घनश्याम तिवाड़ी का योगदान है, घनश्याम तिवाड़ी 6 बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे है, तिवाड़ी कई बार राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद भी सम्भाला है। साल 2013 के बाद घनश्याम तिवाड़ी की वसुंधरा राजे से तकरार हो गई थी, वसुंधरा राजे के इस कार्यकाल में वसुंधरा राजे से लगातार 3 साल तक घनश्याम तिवाड़ी नाराज ही रहे है, आखिरकार घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा को छोड़ दिया।


बीजेपी छोड़ने के बाद घनश्याम तिवाड़ी ने अपनी खुद की पार्टी बनाई, जिसका नाम भारत वाहिनी पार्टी था। घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में अपनी पार्टी के कई उमीदवार उतारे और खुद सांगानेर से चुनाव लड़ा, लेकिन उनकी इस पार्टी से एक भी विधायक नहीं जीता। उसके बाद लोकसभा चुनावों में घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया, लेकिन इन चुनावों के बाद घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान में नजर ही नहीं आए और अब वापस भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default