दिल्ली।
आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हनुमान बेनीवाल ने मुलाकात की। हनुमान बेनीवाल ने नागौर सेना भर्ती को नागौर जिला मुख्यालय पर ही करवाने को लेकर रक्षा मंत्री को पत्र सौंपा और भर्ती स्थान को यथावत ही रखने की मांग की। इसके अलावा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कई सामाजिक और राजनीतिक विषयों को लेकर भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी चर्चा की।
नागौर में होने वाले भर्ती इस बार जोधपुर में हो रही
दरअसल हर साल नागौर मुख्यालय पर होने वाली सेना भर्ती इस बार जोधपुर होने जा रही है। नागौर जिला पहले जयपुर जेड आर ओ में आता था, इसलिए यह भर्ती नागौर में होती थी, इस बार सेना मुख्यालय ने नागौर जिले को जोधपुर ए आर ओ में शामिल कर दिया, जिसके कारण नागौर वाली भर्ती जोधपुर जिला मुख्यालय पर होने की बात सामने आई, उस समय नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रक्षा मंत्री से बातचीत की और मुलाकात भी की। लेकिन इसी महीने से सेना ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें नागौर के युवाओं को भर्ती के लिए जोधपुर बुलाया, इस कारण दुबारा हनुमान बेनीवाल ने आज दिल्ली में जाकर इस मामले में रक्षा मंत्री से बातचीत की।

Tnxx for comment