कांग्रेस प्रभारी अजय माकन राजस्थान प्रवास पर, जयपुर में मिल रहे है बड़े नेताओं से

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पहली बार राजस्थान प्रवास पर आए है, अजय माकन रविवार को राजस्थान पहुंचे थे। आज जयपुर में अजय माकन पीसीसी में कांग्रेस ले वरिष्ठ नेताओं और सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर रहे है। कल रविवार को अजय माकन ने सीएम गहलोत से मुलाकात भी की थी और सीएम गहलोत की डिनर पार्टी में भी अजय माकन ने कई नेताओं से मुलाकात की थी। आज जयपुर में ही पीसीसी में अजय माकन ठहरे है और एक-एक करके नेताओ से मुलाकात करके फीडबैक ले रहे है।


आज पीसीसी में अजय माकन ने सरकार में मंत्री परसादी लाल, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, ऊर्जा मंत्री बीड़ी कल्ला, महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, खेल मंत्री अशोक चांदना से मुलाकात की और इन मंत्रियों से किए गए काम का ब्यौरा लिया। इसके अलावा वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने भी अजय माकन से मुलाकात की। इसके अलावा सचिन पायलट, गिरिजा व्यास, कमला बेनीवाल, नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह और जग्गनाथ पहाड़िया आमंत्रित किए गए थे, लेकिन यह नेता अजय माकन से मिलने नहीं पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default