दिल्ली।
केंद्र की मोदी सरकार ने अप्रेल-जून 2020 तिमाही के आंकड़े जारी करना शुरू किया है, यह आकंड़े काफी चोंकाने वाले आए है। भारत की जीडीपी में 23.9% की गिरावट दर्ज की गई, यह गिरावट भारत के इतिहास में 40 सालो में सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि इस गिरावट का कारण लॉक डाउन है। कोरोना महामारी के कारण किए गए लॉक डाउन के कारण भारत की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी, काम-धंधे ठप हो गए, जिसके चलते जीडीपी के आंकड़े इतने बुरे आए है।
हालांकि मोदी सरकार के दौरान पहले भी जीडीपी में कोई खास व्रद्धि नहीं थी। 2019-20 की अंतिम तिमाही 4.2% जीडीपी ही थी और उसमें भी गिरने के आसार बताए जा रहे है, ऊँपर से कोरोना महामारी के कारण अब जीडीपी 4.2 से माइन्स में चली गई। अगर हम जीडीपी के अलग-अलग सेक्टर की बात करे तो सिर्फ कृषि क्षेत्र में जीडीपी ने बढ़ोतरी की है, यानी कि कृषि में जीडीपी 3.4% है, बाकी उधोग में -38.1%, बिजली में -7% है, जबकि खनन क्षेत्र में -23%, होटल में -47% है।

Tnxx for comment