नागौर, राजस्थान।
आखिर नागौर जिले में हर साल होने वाली सेना भर्ती अब नागौर जिले के हॉग से निकल गई, अब यह भर्ती जोधपुर में ही होगी। कुछ महीने पहले भारतीय सेना ने नागौर जिले को जयपुर एआरओ से हटाकर जोधपुर एआरओ में शामिल कर दिया था, जिसके कारण नागौर के युवाओं को सेना भर्ती रैली के लिए जोधपुर जाना होगा। हर बार नागौर के युवा नागौर जिले में ही भर्ती की दौड़ लगाते है, लेकिन इस बार इन युवाओं को जोधपुर जाना होगा। अब सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर सेना भर्ती के लिए आवेदन मांगा है, यह आवेदन सितंबर तक हो सकेगा, उसके बाद सेना भर्ती की तारीख आएगी।
थोथे साबित हुए नागौर के नेताओ के वादे
जब सेना ने पहली बार नागौर को जोधपुर एआरओ में शामिल किया तब नागौर के युवाओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बना, सभी नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस रैली को नागौर में ही कराने की मांग की। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने युवाओं से वादा भी किया था कि यह भर्ती नागौर में ही होगी, मैंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात भी की। हम आपको बता दे कि हनुमान बेनीवाल रक्षा समिति के सदस्य भी है, लेकिन अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के यह दावे और वादे थोथे ही साबित हुए है।
इसके अलावा नागौर जिले के पूर्व विधायकों, मंत्रियों और वर्तमान में विधायक सब ने ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था और इस भर्ती को नागौर में ही कराने की मांग की थी, लेकिन अब इन नेताओं के दावों पर पानी फिर गया है।

Tnxx for comment