जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम में हर पल कुछ न कुछ नया होता जा रहा है। अब यह सियासी घटनाक्रम बहुत ज्यादा बढ़ गया है, अलग-अलग गुट बन गए है और चारो ओर से इस तरह के बयान सामने आ रहे है। जैसलमेर में झुंझुनूं की गुढ़ा विधानसभा से विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कल एक बयान दिया, राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि मैं गारंटेड कह रहा हूँ कि अगर सतीश पूनियां जी 14 अगस्त को विधानसभा में 72 विधायक प्रजेंट कर दे तो मेरा नाम बदल देना।
राजेन्द्र गुढ़ा के इस बयान के बाद काफी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, वही भाजपा खेमे में भी संदेह का माहौल बन गया है। अब बीजेपी को भी डर है कि कहीं गहलोत बीजेपी के विधायकों में कोई सेंध नहीं लगा रहे है ना, हाल ही में बीजेपी ने 20 विधायकों को पोरबंदर भेजा है, आज भी बीजेपी के विधायक गुजरात जाने वाले है। हम आपको बता दे कि राजेन्द्र गुढ़ा बसपा पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए है और सीएम गहलोत को सपोर्ट कर रहे है।

Tnxx for comment