जोधपुर, राजस्थान।
देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने अब राजनेताओं को भी चपेट में लेना शुरू लर दिया है। पहले केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और अर्जुन मेघवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। केंद्र सरकार में राजस्थान से 3 मंत्री है और तीनों ही मंत्री कोरोना से संक्रमित हो गए है। इसके अलावा कई सांसद भी कोरोना के चपेट में आ गए है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की, उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षणों के बाद जांच करवाई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्होंने पिछले दिनों में मिले लोगों से भी जांच करवाने का आग्रह किया। हम आपको बता दे कि गजेंद्र सिंह शेखावत को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Tnxx for comment