राजस्थान विधानसभा के पांचवे सत्र का आज आखिरी दिन है। आज विधानसभा 11 बजे शुरू हुई, आज सदन में कोरोना को लेकर चर्चा रखी गई थी। आज का दिन सदन में काफी हंगामेदार रहा। सदन को कज तीन बार स्थगित भी करना पड़ा, विधानसभा अध्यक्ष के बार-बार कहने पर भी विधानसभा में नेता रुक नहीं रहे थे, जिसके कारण सदन को बार-बार स्थगित करना पड़ा था। सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से ही हंगामा किया जा रहा था।
सदन में भिड़े बीजेपी नेता और गहलोत समर्थक विधायक
बीजेपी नेता और विधायक कालीचरण सराफ ने सरकार पर आरोप लगाया कि हमारे दान किये गए रुपयों से सही तरह से राशन नहीं बांटा गया, इस बार पर गहलोत सरकार के मंत्री शांति धारीवाल खड़े हो गए और कहा कि आप झूठ बोल रहे हो, मेरे पास लिस्ट पड़ी है, मैं यहां सदन में रख दूंगा, इसके बाद एक-एक करके दोनों तरफ से विधायक और मंत्री खड़े होते गए और बात सदन में तू-तू और मैं-मैं पर आ गई।
विपक्ष की ओर से राजेन्द्र राठौड़ और किरण माहेश्वरी तो पक्ष की ओर से शांति धारीवाल और प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोर्चा संभाला। प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो यह राजेन्द्र राठौड़ को यह भी कह दिया कि राठौड़ साहब यह राठौड़ी यहां नहीं सड़कों पर दिखाओ।

Tnxx for comment