जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के सियासी संकट में हर पल कुछ न कुछ नया हो रहा है। कांग्रेस की तरह ही अब भाजपा भी अपने विधायकों को बाड़ेबंदी में ले जा रही है, वही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले तीन दिनों से दिल्ली में मौजूद है। वसुंधरा राजे राजस्थान के सियासी संकट को लेकर ही दिल्ली गई है। दिल्ली में वसुंधरा राजे लगातार बड़े नेताओं से मुलाकात कर रही है।
जे पी नड्डा के बाद वसुंधरा ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात
शुक्रवार को दिल्ली में वसुंधरा राजे ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की, यह मुलाकात 1 घण्टे से भी ज्यादा चली। कयास लगाए जा रहे है कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान के हालात पर ही चर्चा की है। आज वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने पहुंची है, इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा सामने आ रही है कि क्या वसुंधरा आने वाली राजस्थान की राजनीति में आपदाओं के लिए खुद का रास्ता बन रहा है। इनके अलावा भी वसुंधरा राजे ने दिल्ली में कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है।

Tnxx for comment