जाने वर्तमान में राजस्थान विधानसभा का हाल, अगर फ्लोर टेस्ट हुआ तो कितने विधायक कहाँ होंगें?

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान प्रदेश में आया हुआ सियासी भूचाल 1 महीने से चल रहा है और अभी आने वाले दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, अब राजनीति को हम सब करीब से देखेंगें। अब कांग्रेस, बीजेपी और पायलट गुट तीनों की बाड़ेबंदी देखने को मिलेगी। 14 अगस्त को विधानसभा सत्र शुरू होगा, तब तक सभी पार्टियों को डर है कि उनके विधायक टूट नहीं जाए, इसी डर को लेकर अब कांग्रेस की तरह बीजेपी भी बाड़ेबंदी करने जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजस्थान विधानसभा की वर्तमान स्थिति क्या है? आइये जानते है।


राजस्थान के 200 विधायकों की वर्तमान स्थिति


राजस्थान विधानसभा में कुल 200 विधायक है। अभी सभी सीटों पर विधायक मौजूद है, यानी की कोई भी सीट खाली नहीं है। 200 में से कांग्रेस के सी पी जोशी विधानसभा अध्यक्ष है, जो फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं ले सकते। कांग्रेस के मंत्री मास्टर भंवरलाल गुड़गांव के एक अस्पताल में एक महीने से भर्ती है। राजस्थान बीजेपी के पास 72 विधायक है और उनके साथ 3 विधायक रालोपा के भी है, इस प्रकार भाजपा के पास कुल 75 विधायक है। वही सचिन पायलट गुट के पास कुल 22 विधायक है। 


वही अशोक गहलोत के पास 103 विधायक है, इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष है और दूसरे मास्टर भंवरलाल है। इस प्रकार सीएम गहलोत के पास 100 से 101 विधायक मौजूद है और यही राजस्थान विधानसभा के बहुमत का आंकड़ा है। अगर गहलोत कैम्प से 2-3 विधायक चले जाते है, तो गहलोत की सरकार हर हालत में गिर जाएगी।


अगर बीजेपी और पायलट मिल जाते है, तो उनके पास 97 विधायक हो जाते है, अगर गहलोत से भागने वाले 2-3 विधायक इस कैम्प में आ जाते है, तो पायलट और भाजपा राजस्थान में अपनी सरकार बना सकते है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default