राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम में अब कांग्रेस के बाद बीजेपी ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करना शुरू कर दिया है। भाजपा अपने विधायकों को लेकर अपनी पार्टी शासित प्रदेश गुजरात लेक्ट गई है। भाजपा ने अपने 20 विधायकों को गुजरात के पोरबंदर भेजा है। पोरबंदर की होटल लॉर्ड्स में बीजेपी की विधायकों ने चेक इन किया है, वही खबर है कि कुछ विधायकों ने फर्न रिसोर्ट में भी ठहराए जाने की खबर है।
बीजेपी पहले अपने विधायकों को अहमदाबाद में बाड़ेबंदी में रखना चाहती थी, लेकिन अचानक से विधायकों को राजस्थान से काफी दूर पोरबंदर शिफ्ट किया गया है, ताकि कोई सेंध नहीं लग सके। शुरुआत में विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, पुराराम चौधरी, निर्मल कुमावत, धर्मनारायण जोशी, फूलसिंह मीणा, अमृतलाल मीणा, कैलाश मीणा, जब्बर सिंह सहित 20 विधायकों की पोरबंदर में बाड़ेबंदी हुई है।

Tnxx for comment