जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार प्रदेश के लिए मेडल जीतने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नोकरी देगी। मंगलवार को खेल मंत्री अशोक चांदना ने सचिवालय में अहम बैठक बुलाई और इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी की गई। शुरुआत में 465 खिलाड़ियों को गहलोत सरकार आउट ऑफ टर्न नोकरी देगी। इसमें उनके मेडल के हिसाब से नोकरी मिलेगी। जैसे ओलंपिक खेलने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड A नोकरी मिलेगी, वैसे पैरा ओलंपिक एंड एशियाई खेलों में पदक जीतने वालों को ग्रेड B की नोकरी दी जाएगी।
दरअसल खिलाड़ियों को नोकरी देने का कानून राजस्थान में साल 2016 में आया था, उस समय यह कानून वसुंधरा राजे सरकार ने व्यवस्था में लाया था, लेकिन वसुंधरा सरकार ने 2 सालो में एक भी खिलाड़ी को नोकरी नहीं दी। अब सीएम गहलोत सरकार शुरुआती चरण में 465 खिलाड़ियों को नोकरी देने जा रही है, उसके बाद अगले वितीय वर्ष में बाकी बचे हुए खिलाड़ियों को नोकरी दी जाएगी।

Tnxx for comment