फिलहाल सचिन पायलट को राजस्थान सरकार और संगठन में कोई पद नही मिलेगा

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान में 35 दिनों तक चला सियासी घटनाक्रम रुक चुका, बागी हुए सचिन पायलट अब वापस जयपुर लौट गए है, वहीं सीएम गहलोत भी अपने विधायकों के साथ आज जैसलमेर से जयपुर लौट जाएंगे। सचिन पायलट आलाकमान की समझाइश के बाद जयपुर लौटे है, हालांकि पायलट और आलाकमान के बीच क्या समझौता हुआ, यह अभी पूरा सामने नहीं आया है। अभी आलाकमान ने एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, वो कमेटी पायलट की शिकायतों पर शोध करेगी और आलाकमान तक उनकी हकीकत पहुंचाएगी।


फिलहाल पायलट को सत्ता और संगठन में कोई पद नहीं


सूत्रों के अनुसार सचिन पायलट को अभी गहलोत सरकार में कोई पद नहीं दिया जाएगा और राजस्थान कांग्रेस के संगठन में सचिन पायलट को कोई भी पद नहीं दिया जाएगा। यानी कि राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट का कोई रोल नहीं होगा। हालांकि पायलट ने भी दुबारा से उपमुख्यमंत्री बनने से भी मना किया है। दूसरी सीएम गहलोत के समर्थक विधायक बागियों के वापस आने से काफी नाराज है, उन विधायकों का कहना है कि हम लोगों ने राजस्थान की सरकार बचाई है, हम लगातार पार्टी के पक्ष में खड़े रहे है, इन बागियों को अब कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए।


लेकिन जानकार सूत्रों के अनुसार अब बागी विधायकों को तीन सदस्यीय कमेटी ही गहलोत सरकार में जगह दिलाएगी, तब तक पायलट शहीत बागी विधायकों को सत्ता में कोई पद नहीं मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default