बागी मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा अशोक गहलोत सरकार के मुखिया है और हम सरकार के साथ है।

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान के खत्म हुए सियासी घटनाक्रम के बाद अब बागी नेताओं के इंटरव्यू सामने आ रहे है और वे अपनी सफाई दी रहे है। आज फर्स्ट इंडिया न्यूज को राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने अपना इंटरव्यू दिया। विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें बागी कहना गलत है, बागी उसे कहते है जो पार्टी के सामने बगावत करता है, हमने कभी सरकार गिराने की नहीं सोची, हमने आलाकमान को बात पहुंचाने दिल्ली का रुख किया।


विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुखिया सीएम अशोक गहलोत है, पहले भी वो ही थे और अब भी वो ही है और हम सरकार के साथ है। हम आपको बता दे कि विश्वेन्द्र सिंह भी सचिन पायलट के साथ दिल्ली गए थे, विश्वेन्द्र सिंह पर्यटन मंत्री थे, लेकिन बगावत करने के बाद विश्वेन्द्र सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया और उनको कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी बर्खास्त किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default