सीएम अशोक गहलोत की 'निक्कमा और नकारा' वाले पर सचिन पायलट ने किया पलटवार

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




आखिरकार राजस्थान में 35 दिनों से चल रहा सियासी घटनाक्रम खत्म हो गया, अंत मे सचिन पायलट ने दिल्ली छोड़ वापस जयपुर आने का निर्णय कर लिया है और कांग्रेस में काम करने का फैंसला किया है। पायलट ने आलाकमान के सामने अपनी बात रख दी और आलाकमान की समझाइस के बाद जयपुर रुख किया है। जब पायलट गायब हुए उस समय पायलट को लेकर कई तरह की टिप्पणियां हुई थी। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को निक्कमा और नकारा बता दिया था। गहलोत के इस बयान के बाद राजनीति चरम पर आ गई थी, लेकिन अब पायलट वापस आ गए है, इसलिए पायलट ने इस बयान का पलटवार भी किया है।


गहलोत के 'निकम्मा और नकारा' वाले बयान पर पायलट ने कहा यह


जब पायलट को उस बयान को लेकर सवाल किया गया तो पायलट ने कहा कि राजनीति में भाषा मर्यादित होनी चाहिए, किसी भी नेता को व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और कठोर शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है, मैंने आज तक इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं किया और न ही करूंगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default