Breaking News: सोनिया गांधी छोड़ेगी कांग्रेस अध्यक्ष का पद, सोनिया ने कहा- पार्टी अब चुने नया प्रमुख

INC News
0

 दिल्ली।




दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि सोनिया गांधी ने अब अध्यक्ष पद छोड़ने का मन बना लिया है। सोनिया गांधी ने पार्टी लीडर्स से कहा कि वो पार्टी के लिए अब नया प्रमुख चुने। कल सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है, कयास यही लगाए जा रहे है कि सोनिया गांधी कल ही अपना पद छोड़ सकती है और आने वाले दिनों में कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष घोषित कर सकती है। यह काफी बड़ी खबर है, इस खबर को लेकर पिछले एक सफ्ताह से हलचल देखने को मिल रही थी।


सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष पर एक साल पूरा हो गया है, ऐसे में सोनिया गांधी ने साफ किया है कि उनका एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, ऐसे में अब वो यह पद छोड़ना चाहती है। हम आपको बता दे कि पिछली साल लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था, उनके बाद काफी दिनों तक कांग्रेस के अध्यक्ष की कवायद चली, सभी लीडर ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की अपील की, लेकिन राहुल गांधी ने साफ इंकार कर दिया, ऐसे में कांग्रेस में सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया था।


अब सोनिया गांधी को इस पद पर एक साल हो गया है, इसलिए वो यह पद छोड़ना चाह रही है। इस बार खबर यह है कि कांग्रेस में गैर गांधी मतलब गांधी परिवार से बाहर से किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस तरह की तमाम खबरे काफी दिनों से चल रही है। हाल ही प्रियंका गांधी ने भी इस तरह के संकेत दिए है। अब कल होने वाली मीटिंग में ही पता लगेगा कि कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा?

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default