राजस्थान प्रदेश में इन दिनों मानसून काफी एक्टिव है, आजकल लगातार बारिश हो रही है, हालांकि पश्चिमी जिलों में बारिश कम है, लेकिन पूर्वी राजस्थान में हर दिन बारिश हो रही है और आगे भी प्रदेश के पूर्वी भाग में अच्छी बारिश के संकेत मिले है। आज 6 अगस्त से राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव मुड़ में है, यह मानसून लगातार 15 अगस्त तक रहेगा, इस दौरान राजस्थान के हर जिले में बारिश होगी, कई जिलों में तो लगातार हर दिन भी बारिश बताई गई है, वही पश्चिम राजस्थान में सफ्ताह में 2-3 दिन बारिश हो सकती है। हम अभी हर जिले के हिसाब से मानसून की समीक्षा करेंगें।
जाने हर जिले के मानसून की समीक्षा
प्रदेश के अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर और चितौड़गढ़ जिले में अब हर दिन बारिश होगी, ऐसी सम्भावना जताई गई है, इन जिलों में वैसे भी हर दिन बारिश हो रही थी और आगे भी ऐसे ही आसार नजर आ रहे है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अच्छी बारिश बताई गई, इससे पहले जयपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
नागौर जिले में 6,7,10 और 12 अगस्त को बारिश होने की सम्भावना है। बीकानेर जिले में बारिश कही दिनों से नहीं हई है, लेकिन इस बार 7 अगस्त को बीकानेर में बारिश बताई गई है, उसके आगे बीकानेर में बारिश की सम्भावना काफी कम है। जैसलमेर में भी 7 अगस्त को बारिश बताई गई है। वही जोधपुर जिले में 6,7 और 12 अगस्त को बारिश होने के संकेत मिले है।
हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले में 8, 12 और 13 अगस्त को बारिश होने के आसार है, जालौर और पाली जिले में 6,7, 10, 11 व 12 अगस्त को बारिश होने की सम्भावना है। सिरोही जिले में लगातार अब हर दिन बारिश होगी। टोंक, कोटा और बूंदी जिले में आने वाले दिनों में हर दिन अच्छी बारिश बताई गई है, हालांकि इन जिलों में 8 अगस्त को बारिश नहीं होने की सम्भावना है, बाकी हर दिन बारिश होगी।
सीकर और झुंझुनूं जिले में 8 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर दिन ठीक ठाक बारिश होने की सम्भावना नजर आ रही है। वही चूरू जिले में 8, 10, 11 व 12 अगस्त को बारिश बताई गई है। इसके अलावा भरतपुर और धौलपुर जिले में अब आने वाले हर दिन बारिश की सम्भावना बताई गई है।

Tnxx for comment