पायलट गुट को BJP की मेहमान नवाजी छोड़नी चाहिए- राजस्व मंत्री हरीश चौधरी

INC News
0
जैसलमेर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी संकट का अभी अंत नहीं हुआ, यह सियासी संकट लगभग 1 महीने से चल रहा है। सीएम गहलोत अपने गुट के साथ जैसलमेर में ठहरे तो पायलट अपने गुट के साथ राजस्थान से बाहर बैठे है। जैसलमेर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने आज तक टीवी को एक अपना इंटरव्यू दिया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राजस्थान के सियासी संकट पर बात की म हरीश चौधरी ने कहा कि हम यहाँ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बैठे हुए है, यहां कोई बाड़ेबंदी जैसी बात नहीं है, सरकार के मंत्री जयपुर में भी है और सरकार का काम कर रहे है।

पायलट गुट को बीजेपी की मेहमान नवाजी छोड़नी चाहिए- चौधरी

जब राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से पायलट गुट को लेकर सवाल किया गया तो हरीश चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी का स्टैंड है कि उनको बीजेपी की मेहमान नवाजी छोड़नी चाहिए और पार्टी में आकर अपना पक्ष रखना चाहिए, मेरा भी यही कहना है कि उनको बीजेपी की मेहमान नवाजी छोड़नी चाहिए। हरीश चौधरी ने कहा कि हमारे पास पूरा बहुमत है, यह बात विरोधी दल भी मान गए है, अगर जरूरत पड़ी तो हम फ्लोर टेस्ट भी करवा देंगें।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default