राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, राजस्थान में 46000 से ज्यादा कोरोना मरीज अब तक मिल चुके है। वही भारत मे अब तक 18 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हो गए है। राजस्थान में आज सुबह 551 नए कोरोना मरीज सामने आए, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 46106 हो गई। राजस्थान में हर दिन 1000 से ऊँपर केस मिल रहे है, जुलाई में राजस्थान में तीन गुना केस हो गए।
राजस्थान में अब एक्टिव केस की संख्या 13222 है। वही राजस्थान में अब तक 32000 से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके है, तो 727 लोग राजस्थान में कोरोना से मर चुके है। राजस्थान के सभी जिलों में कोरोना पहुंच गया है, हालांकि राजस्थान के 26 जिलों में कोरोना की जांच भी हो रही है।

Tnxx for comment